फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business flying in the dust of development, traders helpless

Saharanpur News: विकास की धूल में उड़ रहा कारोबार, व्यापारी लाचार

Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Business flying in the dust of development, traders helpless
सहारनपुर। त्योहारी सीजन न केवल व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन स्मार्ट सिटी बनाने के चक्कर में उनका कारोबार ठप हो गया है। हालात यह है कि प्रमुख बाजारों में महीने भर से एक साथ काम चल रहा है। गहरी खोदी गई सड़कों के कारण ग्राहक बाजारों में घुस तक नहीं पा रहे हैं। साथ ही दिन भर धूल के गुबार उड़ने से दुकानदार दुकानें तक खोलकर नहीं बैठ पा रहे हैं। व्यापारी महीने भर से बिजली का बिल, दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों का मानदेय और अन्य खर्च तक नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में स्मार्ट सड़कें बनाने, सीवर लाइन डालने के दो बड़े कार्य चल रहे हैं। 2019 से स्मार्ट सिटी में चयनित सहारनपुर के विकास की गति शुरू में काफी धीमी रही, जिसकी वजह से परियोजनाएं समय से नहीं पूरी हो सकी हैं। यही वजह है कि 102 में से अभी तक केवल 26 ही परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जबकि शेष पर काम अधूरा है। अब 2024 का लोक सभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में ज्यादातर बड़ी परियोजनाओं को चुनाव से पहले पूरी करने का दबाव है।
विज्ञापन

- इन बाजारों व सड़कों पर चल रहा काम

- कोर्ट रोड पुल की सड़क का निर्माण
- कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर तिराहे तक सीवर लाइन दुरुस्त करने का काम
- नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट में सीवर लाइन डालने और सड़क बिछाने का काम
- शहीद गंज और मोरगंज में सीवर लाइन डालने
- पांवधोई नदी पर दो पुलों का निर्माण कार्य
- यह बोले व्यापारी :
नेहरू मार्केट में सीवर लाईन बिछाने आदि का कार्य चलने से व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हम विकास कार्य करने के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन कार्य योजनाबद्ध तरीके से नहीं हो रहा है। - राजकुमार मक्कड़, महानगर अध्यक्ष सहारनपुर उद्याेग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहले मंदी से जूझ रहे थे। अब नवरात्रों में कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद थी। चौकी सराय पर करीब तीन महीने पहले काम शुरू हुआ था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। ऐसे में ग्राहक कैसे आ पाएंगे।
- इकबाल हुसैन, अध्यक्ष, चौकी सराय व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
- बाजारों में सडकें खोदी पड़ी हैं, धूल उड़ने से न सिर्फ ग्राहक, बल्कि व्यापारी भी परेशान हैं। निर्माण कार्यों की गति बेहद धीमी है। सडकें खुदी होने से ग्राहक मुख्य बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। - अखिलेश गुप्ता, अध्यक्ष, मोरगंज किरयाना एसोसिएशन।
- पिछले करीब तीन महीने से घंटाघर से श्रीराम चौक तक सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। इससे इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी बाजारों में कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। पहले से मंदी का सामना कर रहे व्यापारियों को त्योहारी सीजन से काफी उम्मीद थी, जो अब निराशा में बदल गई है। - सुरेंद्र ठकराल, अध्यक्ष घंटाघर व्यापारी संघ।

- वर्जन : स्मार्ट सिटी योजना में चयन के बाद शुरुआत में काम समय से शुरू नहीं किए गए। तत्कालीन अधिकारियों की प्लानिंग भी ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से अब समस्याएं आ रही हैं। लाइन डालने के बाद तुरंत सड़क नहीं बनाई जा सकती, क्योंकि सड़क बैठने का खतरा रहता है। ऐसे में थोड़ा समय लग रहा है। प्रयास यही है कि काम भी ठीक हो और लोगों को परेशानी भी कम से कम हो। - अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed