फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business brothers cheated Rs 17 lakh

Saharanpur News: कारोबारी भाइयों ने की 17 लाख की ठगी

Tue, 12 Sep 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Business brothers cheated Rs 17 lakh
-- दोनों के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कागज खरीदने के मामले में 17 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो कारोबारी भाईयों के खिलाफ कोतवाली मंडी में केस दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी कागज कारोबारी अंकुर पपनेजा ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। अंकुर पपनेजा ने आरोप लगाया कि सगे भाई राजीव मित्तल और सर्वेश मित्तल निवासी तोता चौक कोतवाली मंडी के साथ उसने कारोबार किया था। दोनों ने उससे पेपर खरीदा था, लेकिन बाद में पैसे देने में टाल-मटोल करने लगे। इन पर 17 लाख रुपये का बकाया है। कुछ समय तक थोड़ा पैसा दिया था, लेकिन बाद में पैसा देना बंद कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी अब पीड़ित का फोन भी नहीं उठाते हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अंकुर पपनेजा की तहरीर पर सर्वेश मित्तल और उसके भाई राजीव मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके खिलाफ पूर्व में लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed