फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus stands operating on the roads are inviting accidents

सड़कों पर संचालित हो रहे बस स्टैंड दे रहे हादसों को न्यौता

Fri, 28 Oct 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bus stands operating on the roads are inviting accidents
गागलहेड़ी में तिराहे पर खडी प्राइवेट यात्री बसें - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कसबे में देहरादून हाईवे और मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बीच सड़क में ही बस स्टेंड बना दिया है। रोडवेज और प्राइवेट बसों के साथ ही डग्गामार वाहन भी यहीं खडे़ होकर सवारी ले रहे हैं। इससे यहां अतिक्रमण होने के साथ ही हादसे की स्थिति भी बनी हुई है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी से सहारनपुर, भगवानपुर, मुजफ्फरनगर और देहरादून जाने के लिए यात्री बसें और डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। बावजूद इसके कसबे में एक भी बस स्टैंड नहीं है। बसें और अन्य वाहन दिन भर सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। कसबा निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि बिना स्टैंड के टेंपू बीच सड़क पर और दुकानों के सामने दिन भर खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुंदरीलाल मेहंदीरत्ता ने कहा कि रोेज और प्राइवेट बसों में सवारी को बैठाने की होड़ लगी रहती है। निर्धारित स्थान ना होने की वजह से सड़क के बीच में ही बसें रुकती हैं, जिस कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नेता जनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वाहनों के खडे़ होने का निर्धारित स्थान ना होने की वजह से मुजफ्फरनगर नगर रोड पर पेट्रोल पंप के आगे हाईवे पर मैक्स, ऑटो, मैजिक वाहन खडे़ रहते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता का कहना है कि राज्य सरकार ने सभी जगहों पर वाहनों के स्टैंड बनाने के निर्देश देते हुए बीच बाजार में वाहनों के खड़े होने पर पाबंदी लगाई थी। स्थानीय पुलिस की लापरवाही के सब नियम ताक पर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीओ ट्रैफिक चित्रांशु गौतम ने बताया कि नगर निगम के साथ सभी विभागों की बैठक हुई थी। उसमें वाहनों के स्टैंड से संबंधित वार्ता हुई थी। जल्द ही संबंधित विभाग भूमि का चयन कर इस योजना को लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed