फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus for Maa Vaishno Devi will start from Haridwar-Muzaffarnagar

हरिद्वार-मुजफ्फरनगर से शुरू होगी मां वैष्णों देवी के लिए बस

Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bus for Maa Vaishno Devi will start from Haridwar-Muzaffarnagar
हरिद्वार-मुजफ्फरनगर से शुरू होगी मां वैष्णो देेवी के लिए बस
विज्ञापन

सहारनपुर। शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने मां वैष्णो देवी तक सहारनपुर डिपो की दो बसों को चलाने का निर्णय लिया है। किराया और बसों के चलने का समय निर्धारित हो गया है। मुजफ्फरनगर से चलने वाली बस सोमवार से शुरू हो जाएगी।
सहारनपुर परिवहन डिपो से 202 बसें संचालित होती हैं, जो देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, हरियाणा सहित कई जिलों में जाती हैं। इसी महीने से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं, ऐसे में परिवहन निगम ने मां वैष्णो देवी कटरा तक बसों को चलाने की तैयारी कर ली है। हरिद्वार व मुजफ्फरनगर से सहारनपुर डिपो की दो बसें चलेगी। हरिद्वार से चलने वाली एसी बस हैं, यह बस हरिद्वार से दोपहर में 12:15 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, लुधियाना के रास्ते मां वैष्णो देवी अगले दिन सुबह चार बजे पहुंचेगी। इस बस का अभी किराया नहीं बन पाया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर से साधारण बस दोपहर में 3:15 बजे चलकर सहारनपुर होकर मां वैष्णो देवी कटरा अगले दिन सुबह सात बजे पहुंचेगी। इस बस में मुजफ्फरनगर से कटरा जाने का किराया 832 रुपये होगा। जबकि सहारनपुर से कटरा जाने के लिए 732 रुपये देने होंगे। खास बात यह है कि इन बसों के संचालन से मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। इससे जहां श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, वहीं परिवहन निगम के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो की दो बसें हरिद्वार और मुजफ्फरनगर से मां वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेंगी। समय और किराया निर्धारित कर लिया है। मुजफ्फरनगर से चलने वाली बस सोमवार से शुरू करेंगे। इन दोनों बसों के संचालन से मां वैष्णो देवी के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एलके त्रिवेदी, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed