सहारनपुर में हादसा: बस और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, दो लोग हुए घायल
Saharanpur Accident News : सहारनपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि शिवालिक पहाड़ियों के बीच एक बस और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों के बीच एक बस और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप के चालक और परिचालक घायल हो गए, जबकि बस चालक मौके से भाग निकला। वहीं, हादसे के बाद पहाड़ियों के बीच घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल जाम को खुलवाया।
विकासनगर से एक प्राइवेट बस दिल्ली यमनोत्री मार्ग से सवारियों को सहारनपुर लेकर आ रही थी। जैसे ही बस पहाड़ियों के बीच नौगजा पीर के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
बताया गया कि हादसे में पिकअप गाड़ी के चालक शुभम पुत्र गोपाल सिंह निवासी टोडर कुमार जनपद शिमला (हिमाचल) और परिचालक सुरेश पुत्र तेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए हरबर्टपुर (उत्तराखंड) अस्पताल में भिजवाया।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा
हादसे के बाद पहाड़ियों में आने-जाने वाले वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। वहीं, जाम लगने से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया और वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया।
यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें