फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burnt effigies of the IT department, Hungama

आयकर विभाग का पुतला फूंका, हंगामा

Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of the IT department, Hungama
आयकर विभाग का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयकर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में कोर्ट रोड पर आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचकर आयकर विभाग का पुतला फूूंक कर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


बुधवार को व्यापारी कोर्ट रोड पर एकत्रित हुए तथा आयकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आयकर विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय के गेट पर आयकर विभाग के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के बयान की अनदेखी की है और बैंकों में दो लाख रुपये तक जमा करने वालों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसले के लिए देहरादून बुलाया जा रहा है। जबकि प्रधानमंत्री ने कहा है कि ढाई लाख रुपये तक के जमा पर किसी भी प्रकार जनता को परेशान नहीं किया जाएगा। 

जिला महामंत्री अनीत गर्ग एवं रविकांत लूथरा ने जीएसटी  को एक अप्रैल 2018 से लागू किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद व्यापार कई माह पीछे चला गया है।

ऐसे में जीएसटी को 2017 में लागू किए जाने का कोई औचित्य नहीं। मनोज ठाकुर ने कहा कि आयकर विभाग पूरी तरह से मनमानी कर रहा है और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। 

पवन गोयल ने कहा कि विभाग ने अपनी हठधर्मिता जारी रखते हुए कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन करेगा। युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार कालड़ा ने कहा कि व्यापारी सबसे अधिक टैक्स सरकार को देता है, लेकिन बैंकों एवं आयकर विभाग द्वारा व्यापारियों को ही सबसे अधिक परेशान किया जा रहा है।

युवा नगराध्यक्ष गुरमेहर सिंह ने कहा कि बैंकों एवं आयकर विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से आम आदमी एवं व्यापारी परेशान कर आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। 


प्रदर्शन करने एवं पुतला दहन करने वालों में रमन वर्मा, प्रदीप सिंघल, रवि वैश्य, रजत मित्तल, अमरदीप जैन, विनीत विरमानी, भारत भूषण, केतन विरमानी, राहुल, बाल मुकुंद माहेश्वरी, गौरव शर्मा, दीपक रहेजा, दीपक भार्गव, दिनेश शर्मा, सुबोध भाटिया, नरेंद्र गर्ग, मनीष, प्रमोद, संजय, अनिल, राकेश, भारत भूषण, नवीन गुप्ता, अनुपम जैन, अजय गेरा, राजन, अनूप, अगम, संजीव शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed