फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burn bonfire, but do not spread pollution

अलाव जलाएं, मगर प्रदूषण न फैलाएं

Wed, 18 Dec 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Burn bonfire, but do not spread pollution
अलाव जलाएं, मगर प्रदूषण न फैलाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्द मौसम में ठंड से बचाव के लिए अगर अलाव जला रहे हैं, तो थोड़ा सावधान भी रहना होगा। अलाव के दौरान यदि प्रदूषित धुआं उठा तो कार्रवाई हो सकती है। शहर के सार्वजनिक स्थलों से लेकर सरकारी कार्यालयों और घरों से प्रतिष्ठानों तक में लोग अलाव जला रहे हैं। जिला प्रशासन से लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक की ओर से चेताया जा रहा है कि अलाव जलाएं, मगर प्रदूूषण न फैलाएं। पत्ती या अन्य फसलों के अवशेेष से अलाव न जलाने की खास हिदायत दी गई है।
अलाव जलाने के लिए नहीं होगा इनका प्रयोग
- फसल अवशेष से अधिक धुएं वाला अलाव
- प्लास्टिक के सामान या पॉलिथीन
- रबड़ के टायर का प्रयोग
- बहुत ज्यादा और ऊंचाई तक धुएं वाला अलाव
- केरोसिन, केमिकल जैसे पदार्थ
- अलाव में गीली लकड़ी
खेतों में ठंड से बचाव को क्या करे किसान : नीरज
भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी का कहना है कि खेतों में काम करने के बाद ठंड से बचाव के लिए किसान पत्ती से कुछ देर के लिए अलाव जलाता है। इसमें इतना प्रदूषण नहीं होता, लेकिन किसानों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में किसान ठंड से बचाव के लिए क्या करें। किसान नेता बिट्टू नंबरदार ने किसानों पर अलाव जलाने पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध जताया है।
विज्ञापन

- सर्द मौसम में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाना पड़ता है। इससे मनाही नहीं है। मगर अलाव के लिए ऐसी सामग्री का प्रयोग नहीं होना चाहिए, जिससे प्रदूषण फैलता हो। इसलिए एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआर मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed