फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buried under tractor death of student

ट्रैक्टर के नीचे दबी छात्रा की मौत

Tue, 27 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Buried under tractor death of student
रोता हुआ बाप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनुपर के सरसावा  में यमुना नदी से अवैध रूप से रेत का खनन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूल जा रही एक छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबी छात्रा ने करीब आधा घंटा तड़फने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर का मालिक मौके पर पहुंचा तथा इंसानियत को शर्मसार कर ट्रैक्टर के नीचे दबी छात्रा को तड़फता हुआ छोड़कर चालक को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बाद में लोगों ने किसी प्रकार छात्रा को निकाला तथा सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे के करीब ग्राम भट्टपुरा निवासी कक्षा नौ की होनहार छात्रा पूजा सैनी (14 वर्ष) अन्य छात्राओं के साथ ग्राम सांपला स्थित इंटर कालेज जा रही थी। जैसे ही पूजा शेखपुरा गांव के रास्ते पर पहुंची सामने से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया।

पूजा ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दब गयी ओर तड़फने लगी। पूजा की सहेलियों ने घटना की सूचना फौरन परिजनों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच ट्रैक्टर का मालिक भी मौके पर आ गया।

लेकिन इंसानियत को शर्मसार करते हुए वह ट्रैक्टर के नीचे दबी किशोरी को निकलवाने के बजाए चालक को लेकर फरार हो गया। करीब आधा घंटा तड़फने बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि चालक लोगों की मदद से ट्रैक्टर को थोड़ा भी आगे कर देता तो बालिका की जान बच सकती थी। बाद में लोगों की मदद से किशोरी को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया तथा सीएचसी सरसावा लेकर पहुंचे।

जहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मौके से भीड़ के हटते ही खनन माफिया ने ट्राली को खाली करना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। 


मृतका के पिता रकम सिंह सैनी निवासी भट्टपुरा की तहरीर पर रविंद्र पुत्र सिताब सिंह निवासी शेखपुरा के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी रोजाना यमुना से अवैध रूप से रेत का खनन कर गांव में लाता है।

देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed