फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burglary in jewelery shop and stole jewelry

सराफ की दुकान में नकब डालकर जेवरात चुराए

Wed, 18 Nov 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Burglary in jewelery shop and stole jewelry
बद्रीधाम कॉलोनी में सर्राफ की दुकान में सेंघ लगा कर चोरी - फोटो : SAHARANPUR
सराफ की दुकान में सेंधमारी कर जेवरात चुराए
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की बद्रीधाम कालोनी में सराफ की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। मंडी कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर दुकान का जायजा लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
तोता चौक के पास कुटिया मंदिर रोड पर बद्रीधाम कालोनी है। इसी में सराफ कारोबारी नरेश कुमार वर्मा की दुकान है। नरेश के मुताबिक 17 नवंबर को वह काम से मेरठ गए थे। लौटने पर दुकान खोला तो देखा कि पीछे की दीवार से सेंधमारी चोर अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात निकाल ले गए थे। इस दुकान के पीछे खाली प्लॉट है। कुछ माह पहले भी उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि आसपास के लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। सराफा कारोबारी के शक के आधार पर मंडी कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो लोग चौधरी विहार के निवासी बताए जा रहे हैं। मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

--------
एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी से चौकसी पर उठे सवाल
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र में सराफ की इसी दुकान में दूसरी बार चोरी होने से पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। सर्दी के मौसम में आगे ऐसी घटनाएं और बढे़ंगी। सराफ कारोबारी सहित आसपास के अन्य लोगों का कहना है कि रात के समय यहां पुलिस गश्त बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed