फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BUMS University topper Saharanpur's daughter Muskan got gold medal

बीयूएमएस विवि टॉपर सहारनपुर की बेटी मुस्कान को मिला स्वर्ण पदक

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BUMS University topper Saharanpur's daughter Muskan got gold medal
- मेरठ में चौ. चरण सिंह विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। अमन कॉलोनी निवासी हेड कांस्टेबल लइक उर रहमान की बेटी मुस्कान लइक ने बीयूएमएस में सर्वाधिक अंक हासिल कर विवि टॉप किया है। जिसके लिए बुधवार को मेरठ के चौ. चरण सिंह विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुस्कान को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

दीक्षांत समारोह की अध्यक्ष उप्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व विवि कुलपति एनके तनेजा ने मैडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुस्कान ने स्वर्ण पदक पाकर सहारनपुर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई आशा मॉडर्न स्कूल से की है, जबकि देवबंद जामिया तिब्बिया से बीयूएमएस की पढ़ाई की है। दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता लइक उर रहमान सीओ सिटी -2 कार्यालय में कार्यरत हैं। मुस्कान की मां आरजू लइक, दादा कुंवर इकबाल अहमद, दादी मतलूबन बेगम, चाचा शफीक उर रहमान, नईम उर रहमान, डॉ. सलीम उर रहमान सहित परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed