{"_id":"62c2bdafd231d64ccc3b57b1","slug":"bulldozer-action-in-western-up-property-of-mining-mafia-haji-iqbal-demolished-by-bulldozer-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Buldozer Action: पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति हुई ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Buldozer Action: पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति हुई ध्वस्त
Tue, 05 Jul 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:03 PM IST
सार
सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल के अवैध निर्माण के ध्वस्त करने के संबंध में प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया था। भगत सिंह कॉलोनी स्थित खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को प्रशासन ने खनन माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया। पुलिस प्रशासन की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौक पर पहुंचकर कार्रवाई कराई।अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के मामले में पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी स्थित खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सोमवार की दोपहर विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की टीमें भगत सिंह कॉलोनी पहुंची, जहां पर हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद की तीन कोठियों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: सोते हुए किसान की बेरहमी से हत्या, फावड़े से किए कई वार, डॉग स्क्वाड ने कराया हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन
सहारनपुर विकास प्राधिकरण की सचिव एसडीएम सदर किंशूक श्रीवास्तव ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी में बने मकान बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं।
अवैध निर्माण के ध्वस्त करने के संबंध में प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 3 जुलाई तक खुद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए थे। निर्धारित समय अवधि में महमूद ने अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं कराया। जिस पर आज अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।