फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bull dies after being electrocuted by a high-tension power line.

Saharanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से बैल की मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bull dies after being electrocuted by a high-tension power line.
रामपुर मनिहारान में हाईवे पर जेसीबी को खड़ा कर जाम लगाते हिंदू संगठन कार्यकर्ता। संवाद
रामपुर मनिहारान। दिल्ली रोड पर गांव नंदपुर के पास खेत में 11 हजार वोल्ट क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन में बैल को लेकर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग खाली किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद गांव नंदपुर के पास तार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। इसकी सूचना हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम अधिकारियों को दी। आरोप है कि काफी देर तक भी कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विकास सैनी, जिला महामंत्री अजय सैनी, मोहर सिंह, पंकज लोधी, शिवम, बॉबी, सोनू आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैल को जेसीबी की मदद से दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर पहुंचाया और जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर मौके पर पहुंचे लेकिन कार्यकर्ता अपने बीच एसडीएम को बुलाने पर अड़े रहे। सूचना पर एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया, नायब तहसीलदार संजीव कुमार, भाजपा नेता कृष्ण चन्द सैनी, अनिरुद्ध सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि विद्युत लाइन को ठीक कराया जाएगा। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। इस कारण लोगों को दिक्कत होगा सामना करना पड़ा। करीब चालीस मिनट तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed