{"_id":"64dfb519efc12f3d2d0d5aac","slug":"bulandshahrs-youth-showed-their-strength-in-agniveer-recruitment-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7906-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में बुलंदशहर के युवकों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में बुलंदशहर के युवकों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
सहारनपुर के स्टेडियम में चल रही अग्ननीवीर भर्ती से लोटते युवा
-बुलंदशहर सदर, सिकंदराबाद, शिकारपुर तहसील के युवाओं ने लिया भाग
-एक हजार युवाओं में से 209 अभ्यर्थी हुए सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती में शुक्रवार को बुलंदशहर के युवकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के ट्रैक पर पूरी दम खम से दौड़ लगाई। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में गजब का उत्साह नजर आया। हालांकि एक हजार युवाओं में से करीब 209 अभ्यर्थी सफल हुए।
महानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ अगस्त से अग्निवीर भर्ती चल रही है। बुलंदशहर की तहसील बुलंदशहर सदर, सिकंदराबाद और शिकारपुर के युवा एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। रात को एक बजे युवकों की अंबाला रोड स्थित अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के पास लाइन लगवाई गई। इसके बाद युवाओं को स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। सेना के जवानों ने उनके आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र की जांच की। दौड़ में सफल हुए युवकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा लंबी कूद, बीम, जिगजैग वॉक में शामिल किया गया। बाकी को बाहर निकाल दिया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी युवकों ने पूरी दम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
-- भारत माता की सेवा करना मकसद
बुलंदशहर निवासी लक्की व कर्णपाल ने कहा कि अग्निवीर बनने के लिए काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। उनका मकसद भारत माता की सेवा करना है। वह बृहस्पतिवार की शाम ही पहुंच गए थे। यहीं के निवासी अभिषेक व विराट का कहना है कि उनके परिजनों का सपना है कि उनके बेटे सेना में भर्ती हो और देश की सेवा करें। देश सेवा का जज्बा लेकर दौड़ लगाई।
विज्ञापन
-- आज भी आएंगे खुर्जा, अनूप शहर और स्याना के युवा
शनिवार को अग्निवीर भर्ती में बुलंदशहर जनपद के ही युवा भाग लेंगे। खुर्जा, अनूपशहर और स्याना तहसील क्षेत्र के युवा शुक्रवार की शाम ट्रेनों के जरिये सहारनपुर पहुंच गए थे। 20 अगस्त को बुलंदशहर के अलावा सहारनपुर के युवाओं की बारी है। जिले की तहसील सहारनपुर सदर, बेहट, रामपुर मनिहारान, नकुड़ और देवबंद के युवा शामिल होंगे।