फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buildings of three schools and Anganwadi centers will be built from smart city

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी से बनेंगे तीन स्कूलों के भवन और आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Buildings of three schools and Anganwadi centers will be built from smart city
विकास की बात
विज्ञापन

-शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाना भी है स्मार्ट सिटी योजना का हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाया जाना भी स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट (अवधारणा) का हिस्सा है। इसी लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर के तीन परिषदीय विद्यालयों को नए भवन और सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा नुमाइश कैंप में एक आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में स्थित 20 सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार करने का कार्य पहले से चल रहा है, जो किन्हीं कारणों से बाधित है। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अलग से स्मार्ट क्लास, हॉल और लैब आदि भी स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाई जानी हैं। अब अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत तीन परिषदीय विद्यालयों को नए भवन बनाकर देने का निर्णय लिया है, जिनमें कक्षों के अलावा प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, शौचालय, रसोई, पुस्तकालय आदि होंगे। इनकी कक्षाएं स्मार्ट होंगी। इसके अलावा नुमाइश कैंप में बनने वाला आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका प्ले स्कूल के तौर पर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की शिक्षा व्यवस्था को हम बेहतर बनाने जा रहे हैं। स्मार्ट क्लास तैयार करने का कार्य पहले से चल रहा है। हमने और विद्यालयों को इसके लिए चिह्नित किया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। तीन परिषदीय विद्यालयों के भवन के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजल भारद्वाज, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed