सहारनपुर। केंद्र सरकार के बजट को गृहिणियों ने मिला जुला बताया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में अभी और सुधार की जरूरत है। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को सार्थक कदम उठाने होंगे।
हकीकतनगर निवासी गरिमा व शास्त्री नगर निवासी नेहा तलवार ने कहा कि बजट अच्छा है। सरकार ने बुनियादी सुविधा जैसे रेल, सड़क, बिजली और स्वच्छ पानी उपलब्धता के लिए पैकेज की घोषणा की, लेकिन महंगाई को रोकने के लिए सार्थक कदम नहीं उठाया। प्रेम वाटिका कॉलोनी निवासी शालिनी शर्मा, नंदवाटिका निवासी अनीता रानी और हिम्मतनगर निवासी नीति कश्यप का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिस पर अंकुश लगना जरूरी है। कोरोना काल में रोजगार खत्म हुए हैं, लेकिन महंगाई बढ़ी है, जिस कारण सामान्य परिवार को घर चलाने में दिक्कत आती है। ऐसे में रसोई गैस सिलिंडर, दूध और खाद्य पदार्थों के दामों को निर्धारित करना चाहिए। जैसे सरकार ने पूरे देश में एक राशन वितरण प्रणाली की घोषणा की है। इसी तरह खाद्य पदार्थों के दाम भी तय होने चाहिए। जिससे महिलाओं को राहत मिल सके और रसोई का बजट न बिगड़े।

अनीता रानी- फोटो : SAHARANPUR

शालिनी सिंह- फोटो : SAHARANPUR

नीति कश्यप- फोटो : SAHARANPUR

गृहिणी गरिमा- फोटो : SAHARANPUR

गृहिणी नेहा तलवार- फोटो : SAHARANPUR