फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP MP reached flood affected colonies

Saharanpur News: बाढ़ प्रभावित कॉलोनियों में पहुंचे बसपा सांसद

Fri, 14 Jul 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
BSP MP reached flood affected colonies
-- सरकार से की पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने शुक्रवार केा महानगर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से वार्ता कर उनकी समस्या जानी। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर वहां जरूरी सामान जैसे पानी राशन आदि मुहैया कराया।

सांसद शुक्रवार को महानगर के खानआलमपुरा, जनक नगर, तकिया, गोविंद नगर, एसएएम इंटर कॉलेज के पीछे की बस्ती, खाताखेड़ी, अज़ीम कॉलोनी, मंशा कॉलोनी, नाजिम कॉलोनी, विश्वास नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने गलियों में जाकर लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि आपदा में क्षेत्रों के ज़िम्मेदार, वार्डों के पार्षद और विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग अपने अपने तरीक़े से पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। ऐसी आपदाओं से मिलकर ही निपटा जा सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार लोगों की जान और माल और बाढ़ से हुए नुक़सान का आकलन कर अर्थिक पैकेज जारी करें। इस दौरान आकिल फारूक, रिहान खान, अशी्र हसन, पूर्व पार्षद डाॅ. अहतेशाम, परवेज मलिक, ज़फ़र अंसारी, आसिफ अंसारी, राजीव उर्फ अन्नू, अनिल, राव सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed