फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brown Langda ran the fastest in Lucknow Mahotsav

Saharanpur News: लखनऊ महोत्सव में सबसे तेज दौड़ा भूरा लंगड़ा

Sat, 13 Jul 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Brown Langda ran the fastest in Lucknow Mahotsav
सहारनपुर। लखनऊ आम महोत्सव में जनपद के भूरा लंगड़ा आम ने प्रथम स्थान पाया है, जबकि उत्कृष्ट आम उत्पादक और आम निर्मित व्यंजन के लिए अलग-अलग श्रेणी में जिले के बागवान को पुरस्कार मिला है। दोनों बागवानाें को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित आम महोत्सव में जनपद का भूरा लंगड़ा आम के लिए ग्राम ढकदेवी के बागवान देवेंद्र पंवार को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके साथ ही उत्कृष्ट आम उत्पादक और आम निर्मित व्यंजन के लिए ग्राम मरवा बागवान करुण गुरेजा को पुरस्कृत किया गया। देवेंद्र पंवार ने बताया कि उनके 28 से 30 वर्ष आयु के बाग के भूरा लंगड़ा आम का औसत वजन 550 से 600 ग्राम का है। इसमें खासी चमक है और स्वाद भी काफी अच्छा है। इसके चलते उन्हें लखनऊ महोत्सव में प्रथम स्थान मिला है। दो पुरस्कारों से सम्मानित प्रगतिशील बागवान करुण गुरेजा ने बताया कि महोत्सव में वे आम की विभिन्न प्रजातियों के साथ ही आम निर्मित व्यंजन (चटनी और पकोड़ा) के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

----------
लखनऊ आम महोत्सव के पहले दिन जनपद के दो बागवानों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया है। देवेंद्र पंवार के भूरा लंगड़ा आम ने प्रथम स्थान पाया है। करुण गुरेजा को उत्कृष्ट आम उत्पादक और आम निर्मित व्यंजन के लिए पुरस्कृत किया गया है। --- गमपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed