फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother is on the border of the country, Bahna has sent love

देश की सीमा पर है भाई, बहना ने भेजा है प्यार

Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Brother is on the border of the country, Bahna has sent love
रक्षाबंधन
सहारनपुर। भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन। हर बहन की इच्छा होती है कि इस दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधू और भाई उसे उपहार दे। यही वजह है कि बहन से भाई की सैकड़ों किलोमीटर की दूरी भी इस त्योहार में बाधक नहीं बन पाती है। जो लोग सेना में देश की सीमा पर तैनात है, उनके लिए बहनें डाक से राखियां भेज रही हैं। ताकि त्योहार पर भाई की कलाई सूनी ना रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में ऐसे बहुत से युवा हैं जो सेना में भर्ती हैं और उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर या अन्य राज्यों में चल रही है। बड़गांव क्षेत्र के गांव भगवानपुर से भी काफी लोग सेना में हैं और जम्मू में तैनात हैं। रक्षा बंधन पर छुट्टी न मिलने की वजह से वह अपने घर नहीं आ पाए हैं, जिस कारण बहनों ने उनके लिए डाक से राखियां भेजी हैं। इनके अलावा काफी बहनें ऐसी हैं, जो या तो भाई के ज्यादा दूर होने की वजह से रक्षा बंधन पर राखी बांधने नहीं जा पा रही हैं, या फिर किन्हीं अन्य कारण से भाई के पास जाने में असमर्थ हैं। वह भी डाक से अपने भाई को राखियां भेज रही हैं। जनपद सहारनपुर में 44 डाकघर हैं। जीपीओ रोड स्थित डाकघर के पोस्ट मास्टर एसएचए जैदी का कहना है कि प्रतिदिन 100 से ज्यादा डाक में राखियां भेजी जा रही हैं। पूरे जिले में यह तादाद काफी है।
विज्ञापन

डाक विभाग बेच रहा राखी एनवलप
डाक विभाग की तरफ से रक्षा बंधन को लेकर विशेष एनवलप (लिफाफा) छपवाया गया है, जिस पर राखी एनवलप लिखा है और राखी का चित्र बना हुआ है। इस लिफाफे की कीमत 10 रुपये रखी गई है। जीपीओ रोड स्थित डाकघर बीते तीन दिन के भीतर 120 लिफाफो की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोली बहनें, भाई पास नहीं पर राखी तो बंधेगी
गांव भगवानपुर निवासी रीटा पुंडीर का भाई लोकेश सेना में है और इन दिनों जम्मू में तैनात है। रीटा कहती हैं कि भाई उसके पास नहीं तो क्या हुआ, राखी तो हर साल भाई की कलाई पर बांधती हूं और इसीलिए इस बार डाक से राखी भेजी है। इसी गांव की प्रीति के भाई विकास राणा, मोनी के भाई गौरव पुंडीर, सुधा के भाई संजय और नेहा के भाई विकास भी जम्मू में तैनात हैं। इन सभी का कहना है कि रक्षा बंधन का त्योहार बहनों के लिए खास महत्व रखता है। इसीलिए भाई के दूर होने के बावजूद उन्होंने डाक से राखी भेजी है। रक्षा बंधन वाले दिन भाई अपनी कलाई पर राखी बांधेगा। बाद में जब भाई आएगा, तो उपहार भी मिल जाएगा।

रक्षा बंधन की खबर -- प्रधान डाकघर

रक्षा बंधन की खबर -- प्रधान डाकघर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed