फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother-in-law and sister-in-law were crushed by a tractor-trolley, sister-in-law died

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से देवर-भाभी को कुचला, भाभी की मौत

Sun, 15 Dec 2024 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law were crushed by a tractor-trolley, sister-in-law died
नकुड़(सहारनपुर)। गांव टाबर में सिंचाई के लिए रास्ते पर डाले गए प्लास्टिक के पाइप पर ट्रैक्टर चढ़ाने का विरोध करने पर खनन माफिया ने देवर-भाभी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतका के पुत्र ने हरियाणा निवासी चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टाबर-मंधौर मार्ग पर सरदार चरण सिंह का डेरा है। शुक्रवार रात जगदीप उर्फ लाड्डी पुत्र जयदेव अपने घर के पास ही रास्ते पर प्लास्टिक की पाइप डालकर खेत में पानी चला रहा था। जगदीप ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग यमुना नदी से अवैध खनन कर चार-पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर ला रहे थे। उसने पाइप के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने को मना किया, जिस पर ट्रैक्टर चालकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके चाचा सुखविंद्र और मां सुरेंद्र कौर (55) भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन

इसी दौरान बात बढ़ने पर खनन माफिया ने अचानक से सुखविंद्र और सुरेंद्र कौर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें सुरेंद्र कौर की मौत हो गई और सुखविंद्र घायल हो गए। जगदीप ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि फोन करने के बावजूद पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों सहित फरार हो चुके थे। मृतका के बेटे जगदीप ने काला, तासीन, वाजिद व तालिब पुत्र मामूदीन निवासी गांव पभारी, थाना जठलाना, जिला यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed