फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother, follow my Rakhi's bond ...

भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना...

Mon, 03 Aug 2020 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Brother, follow my Rakhi's bond ...
तीतरो में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/ अंबेहटा/ छुटमलपुर/ नानौता (सहारनपुर)। जिले के देहात में भाई एवं बहनों के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहन ने भाई की कलाई पर जहां रक्षा सूत्र बांध उसकी दीर्घायु होने की कामना की वहीं भाई ने भी बहन को उपहार देकर हर संकट में साथ खड़े होने का वचन दिया।
विज्ञापन

गंगोह में विशेष पूजा-अर्चना के बाद बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के कारण बाजारों में खरीददारों की दिन भर भीड़ रही, वहीं छोटे बच्चों में पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। शाम तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने भी पर्व को मनाते हुए भाई को राखी बांधी। इस मौके पर विचार गोष्ठी की। आर्य समाज मंदिर में इस अवसर पर विशेष यज्ञ किया। रक्षा बंधन पर्व पर सांप्रदायिक सद्भाव भी दिखा। पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद के पुत्र हमजा मसूद ने भी राम बाग कॉलोनी निवासी अपनी मुंह बोली बहन नंदनी व तनिशा से राखी बंधवाई। उन्होंने अपनी बहनों को उपहार भी दिए। मोहल्ला इलाही बख्श निवासी चौधरी नौशाद भी अपनी मुंह बोली बहन मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी पुष्पा के यहां राखी बंधवाने पहुंचे।
विज्ञापन

अंबेहटा में पहली बार कन्याओं ने पुलिस चौकी में पूरे स्टाफ को राखी बांधी तथा उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान स्टाफ ने कन्याओं को उपहार भेंट किए। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि छोटी बहन ने राखी बांधकर पूरे स्टाफ को रक्षाबंधन पर्व की खुशी का अहसास कराया। इसमें एसआईं देवेंद्र सिंह , कांस्टेबल, पुनीत कुमार, अरूण पवार, निशांत चौधरी, इरफान अहमद, दिनेश कुमार, प्रदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर क्षेत्र में भी रक्षा बंधन पर मिठाई की दुकानों में खासी भीड़ रही। समीपवर्ती राज्य उत्तराखंड के रुड़की, हरिद्वार और देहरादून जाने वाली बहनों को हालांकि काफी परेशानी उठानी पड़ी। बसें न चलने के कारण इन्हें बार्डर तक उनके परिजनों ने छोड़ा दूसरी तरफ से उनके भाई उन्हें लेने आए। इसके अतिरिक्त मोहंड, बड़कला और काली नदी पुलिस चैक पोस्ट पर पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाया। नानौता में भी रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार की गश्त की।

रामपुर मनिहारान में भाईयों को राखी बांधती बहनें

रामपुर मनिहारान में भाईयों को राखी बांधती बहनें- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा में भाई को राखी बांधती बहन

अंबेहटा में भाई को राखी बांधती बहन- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों को राखी बांधती बच्ची

अंबेहटा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों को राखी बांधती बच्ची- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed