{"_id":"5fbd52058ebc3e9bcc42d963","slug":"broken-railing-of-bridges-risk-of-accidents-saharanpur-news-mrt5125261102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलों की टूटी रेलिंग, हादसों का खतरा, पर अफसरों को नहीं चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलों की टूटी रेलिंग, हादसों का खतरा, पर अफसरों को नहीं चिंता
विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पुल पर टूटी पडी रेलिंग नजर आती नीचे का रेलवे ट्रेक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और कोहरे ने दस्तक दे दी है। हादसों से बचाव को लेकर सड़क और पुलों को दुरुस्त रखने के तमाम दावे तो किए जाते हैं, लेकिन शहर के कई पुल ऐसे हैं, जिनकी रेलिंग तक टूटी हुई हैं। कोहरा घना होने पर यह टूटी रेलिंग हादसों का सबब बन सकती है, बावजूद अफसर मौन साधे हुए हैं। इन टूटी रेलिंग को ठीक कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह हाल तो तब है, जबकि पुलों की टूटी रेलिंग से वाहन तक गिर चुके हैं। बीते साल ही शहर के कोर्ट रोड पुल से एक कार गिर गई थी, हालांकि उस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी, लेकिन एक युवक घायल हो गया था। ऐसे में शहर के पुलों की टूटी रेलिंग बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
रेलिंग के साथ ही गड्ढों से परेशानी
पुलों पर रेलिंग टूटी होने के साथ ही सड़क में गड्ढे भी परेशानी पैदा कर रहे हैं। कोर्ट रोड पुल पर ही बीचोंबीच गहरी खाई बनी हुई है। इसके अलावा शारदानगर के पुल पर भी सड़क में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। एक साल पूर्व ही शारदानगर पुल पर सड़क का कुछ हिस्सा तक गिर गया था, जिसकी बाद में मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन
यहां है सबसे खराब स्थिति
- कोर्ट रोड पुल शहर के सबसे व्यस्ततम पुलों में से एक है, मगर इस पुल की हालत भी सबसे दयनीय है। पुल के फुटपाथ तो ध्वस्त हो चुके हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग भी जगह-जगह से गायब है। पुल की रेलवे लाइन से ऊंचाई करीब 30 फुट है। ऐसे में बिना रेलिंग के पुल से गिरने पर गंभीर हादसा हो सकता है।
- अंबाला रोड स्थित पुल पर दोनों ओर सुरक्षा के लिए सीमेंट की रेलिंग बनाई गई है। रेलिंग बेहद पुरानी होने की वजह से जगह-जगह से टूट चुकी है। इसी तरह लिंक रोड स्थित ढमोला नदी के पुल की सीमेंट की रेलिंग भी जगह-जगह से टूटी हुई है।
स्मार्ट सिटी में लिया है अंबाला पुल, पर काम शुरू नहीं
नगर निगम की तरफ से घंटाघर से चारों दिशाओं में करीब 23 किलोमीटर की स्मार्ट रोड बनाई जानी हैं। उसमें अंबाला रोड को भी शामिल किया गया है। अंबाला रोड पर रेलवे लाइन पर बना पुल भी इसी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है, लेकिन अभी तक धरातल पर कार्य शुरू तक नहीं हो पाया है।
पुलों की मरम्मत और सुंदरीकरण को लेकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य होने हैं। उसकी योजना बनाई जा चुकी है। कार्यों का टेंडर होने पर जल्दी ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -- आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

देहरादून रोड़ ढमोला नदी पुल का टूटा हुआ हिस्सा- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ मेला गुघाल पुल पर टूटी पडी रेलिंग नजर आती नीचे की चलती सड़क- फोटो : SAHARANPUR

ंबाला रोड़ मेला गुघाल पुल पर टूटी पडी रेलिंग नजर आती नीचे की चलती सड़क और वाहन- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ मेला गुघाल पुल पर टूटी पडी रेलिंग नजर आती नीचे की चलती सड़क और वाहन- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ मेला गुघाल पुल पर टूटी पडी रेलिंग नजर आती नीचे की चलती सर्किट हाउस रोड़ और वाहन- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ मेला गुघाल पुल पर टूटी पडी रेलिंग नजर आती नीचे की सड़क- फोटो : SAHARANPUR