फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brightness in the markets in Navratri, increased business

नवरात्र में बाजारों में रौनक, बढ़ा कारोबार

Sat, 02 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Brightness in the markets in Navratri, increased business
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में भी उछाल आया है। नवरात्र के पहले दिन में 267 वाहनों की बिक्री हुई है। इसी तरह कपड़ा, सराफा और इलेक्ट्रोनिक्स कारोबार में भी पिछले दिनों की अपेक्षा इजाफा देखने को मिला है। प्रथम नवरात्र पर हर तरह 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों होली की वजह से होलाष्टक पर लोगों ने खरीदारी नहीं की। लोगों ने वाहन, कपड़ा, जेवरात, इलेक्ट्रोनिक्स सामान खरीदने को नवरात्र के दिनों में एडवास बुकिंग कराई है। पहले नवरात्र पर जिले भर में दुपहिया 267 और दो पहिया चार वाहन बिके हैं। दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा व निपुण जैन ने बताया कि पहले नवरात्र पर व्यापार अच्छा रहा है। इस तरह सराफा कारोबार करीब पांच करोड़ रुपये का हुआ है। सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि आगामी दिनों कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा कपड़ा, पूजन सामग्री, इलेक्ट्रोनिक्स, मिठाई सहित सभी तरह का 15 करोड़ का कारोबार हुआ है। व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग और गुरमेहर सिंह ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक पहले नवरात्र पर जिले भर में 15 करोड़ से अधिक व्यापार हुआ है। आगामी दिनों में कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद मिली संजीवनी
दो वर्ष करोना संक्रमण से प्रभाबित रहे। अब लगभग कोरोना संक्रमण खत्म हो गया है और सरकार ने भी बंदिश हटा ली हैं। कोरोना काल में लोगों ने खरीदारी से परहेज किया। लोगों की प्राथमिकता जान बचाना रहा। इससे में कारोबार भी ठप रहा। अब कोरोना संक्रमण खत्म होने और सरकार द्वारा बंदिशे हटाए जाने पर बाजार में भी बूम आया है, जो पहले नवरात्र पर देखने को मिला है। इसको लेकर व्यापारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ज्यादा बिकेंगे वाहन
पहला नवरात्र शनिवार को पड़ा है। लोगों ने नवरात्र में जनपद की करीब 20 ऑटो मोबाइल की एजेंसियों पर 1268 दुपहिया और 50 चौपहिया वाहन बुक कराए थे, लेकिन पहले नवरात्र पर शनिवार रहा। ऐसे में शनिवार पर लोहे निर्मित कोई भी वस्तु खरीदने से लोग परहेज करते हैं। ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा व निपुण जैन ने बताया कि रविवार को कारोबार में दो गुणा तक बढ़ोतरी होगी। आगामी दिनों में व्यापार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed