फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bridge built but no approach road

पुल बना पर एप्रोच रोड नहीं, दूसरे की एप्रोच बनी तो पुल नहीं

Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bridge built but no approach road
- पिलखनी में वेयर हाउस को जाने वाले मार्ग पर साइड गहरी होने के कारण पलटा ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर भाजपा विधायकों ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया, उसमें नकुड़ क्षेत्र के विधायक ने अनेक कार्य गिनाए। खास बात यह है कि परियोजनाएं तो बनीं, उन पर काम भी हुआ, लेकिन कई परियोजनाएं अधूरी हैं, जिनका लाभ नहीं मिल पाया है। पेश है नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की स्थिति पर फोकस करती रिपोर्ट।
विज्ञापन

इन पुलों पर कब दौड़ेंगे वाहन
पिलखनी में रेल फाटक पर पुल का निर्माण अधर में है। एप्रोच रोड बन चुकी हैं, लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर का हिस्सा नहीं बना है। वहीं, चिलकाना क्षेत्र में मसखरा नदी पर पुल चुका है, मगर एप्रोच रोड नहीं बनी। क्षेत्र की जनता पुराने पुल के पास बनाए गए लोहे के पुल से आ जा रही है।
विज्ञापन

6.5 करोड़ पहले खर्च हुए अब 10 करोड़ होंगे
चिलकाना - शाहजहांपुर - नकुड़ मार्ग का 2018 में 6.5 करोड़ से नवीनीकरण हुआ, अब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
चिलकाना से बैंगनी तक की सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क के गड्ढे कोरसेंट डालकर भरवाए गए, लेकिन अनेक स्थानों पर अब भी गड्ढे हैं।
दो माह से बंद है कॉलेज का निर्माण
नकुड़। गांव अघ्याना में राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये शासन दे चुका है। यह कार्य 2021 में ही पूरा होना है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से कार्य लटका हुआ है। कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक सीके सकलानी ने बताया कि धन के अभाव में काम बंद हो गया था। अब जल्द निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात
ग्राम दुमझेड़ा के पूर्व प्रधान के पुत्र आवेश ने बताया कि सड़क काफी समय से टूटी है। गड्ढे भरकर मरम्मत कर दी जाती है। मार्ग पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली और खनिज सामग्री के वाहन बहुत चलते हैं।
गांव टोडरपुर के पूर्व प्रधान संजय चौधरी ने बताया कि यमुना नदी से कटाव से बचाव के लिए चार लेयर की 800 मीटर दीवार तथा 10 ठोकरें बनाई गई हैं। दीवार तथा ठोकरें बनने से गांव को बाढ़ से होने वाले नुकसान में कमी होगी। गाजदीनपुर में यमुना नदी का बांध बन गया है।

विधायक के दावे
- सरसावा में एयरपोर्ट निर्माण के लिए चाहरदीवारी का निर्माण पूरा हो गया।
- ग्राम अघ्याना में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण
- गांव कुतुबपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण
- चिलकाना धोलाहेड़ी के मध्य मसखरा नदी पर पुल का निर्माण
- पिलखनी रेलवे फाटक पर उपरगामी सेतु का निर्माण
- ग्राम अल्हनपुर - सोंधेबांस के मध्य यमुना नदी के पुल की स्वीकृति कराई।
- गांव बिडवी में 50 बेड का आयुष चिकित्सालय बनवाने को स्वीकृति दिलाई।
- नकुड़ ब्लाक क्षेत्र में 43 पेयजल परियोजनाओं की स्वीकृति दिलाई।
- ग्राम टोडरपुर में यमुना नदी के बाढ़ से बचाव को 11.50 करोड़ से रिंग बांध बनवाए।
- ग्राम गयाजुद्दीनपुर, सोंधेबांस और ढिक्का टपरी में तटबंध का निर्माण
- यमुना नदी के पार ग्राम ढिक्का टपरी में विद्युतीकरण
- 1.25 करोड़ रुपये से नकुड़ और सरसावा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना
- ग्राम टोली के शिव मंदिर में सुंदरीकरण आदि कार्य पर 50 लाख रुपये की स्वीकृति।
- ग्राम रणदेवा में गोशाला को प्रतिवर्ष 35 लाख रुपये रख रखाव हेतु स्वीकृति। ---- वर्जन
साढ़े चार साल के भीतर अनेक कार्य नकुड़ विस क्षेत्र में कराए हैं। जो परियोजनाएं अधूरी हैं, उन्हें भी जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
- डॉ. धर्म सिंह सैनी, आयुष मंत्री एवं विधायक नकुड़

- पिलखनी रेलवे फाटक पर नहीं हो सका बीच के पुल का निर्माण।

- पिलखनी रेलवे फाटक पर नहीं हो सका बीच के पुल का निर्माण।- फोटो : SAHARANPUR

- मसखरा नदी पर पुल तो बना पर एप्रोच रोड नहीं बन सकी

- मसखरा नदी पर पुल तो बना पर एप्रोच रोड नहीं बन सकी- फोटो : SAHARANPUR

- गांव दुमझेड़ा के पास सड़क के गड्ढों को कोरसेंट से भरवाती टीम

- गांव दुमझेड़ा के पास सड़क के गड्ढों को कोरसेंट से भरवाती टीम- फोटो : SAHARANPUR

ग्राम अघ्याना में अधूरा राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण

ग्राम अघ्याना में अधूरा राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण- फोटो : SAHARANPUR

- आवेश, ग्राम दुमझेड़ा

- आवेश, ग्राम दुमझेड़ा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed