फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brakes on the speed of trains, will run from 60 to 75 kilometers per hour

Saharanpur News: ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेंगी

Mon, 05 Jan 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brakes on the speed of trains, will run from 60 to 75 kilometers per hour
- लोको पायलटों को दी गई फॉग डिवाइस, रविवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बढ़ते कोहरे को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अधिकतम रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे से चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ट्रेनों के लोको पायलट को फॉग डिवाइस दी गई है।

कंपकंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे और सर्दी से ट्रेनों के संचालन पर खासा असर पड़ा है। रविवार को दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:30 घंटे, दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस व दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक-एक घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा जनसेवा, जलियांवाला बाग समेत 16 ट्रेनें पहले से ही निरस्त चल रही हैं, जिनका तीन महीने तक संचालन नहीं होगा। सर्दी में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर रेलवे ने ट्रेनों की अधिकतम गति 60 व 75 किलोमीटर प्रति घंटे के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें लोको पायलट फॉग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) का उपयोग करेंगे ताकि ट्रेनों का समय पर संचालन हो और देरी कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed