{"_id":"5783f9634f1c1b0f7913db41","slug":"brahmin-community-protest-in-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज का तहसील में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला में भृगुवंशी आशुतोष पांडेय को पलायन के लिए मजबूर करने और नकुड़ में व्यापारी मयंक पर रासुका लगाने के विरोध में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन और सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन शर्मा ने कहा कि कांधला में सपा नेता द्वारा पशु कत्ल खाने की अर्जी का भृगुवंशी परिवार ने विरोध किया तो उन्हेें जान से मारने की धमकी दे दी गई। पुलिस से फरियाद लगाई जो नहीं सुनी गई। मजबूरी में यह परिवार कांधला से पलायन कर गया।
भृगुवंशी का परिवार 9 जुलाई का केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर सुरक्षा की गुहार लगा चुका है। उन्होंने कहा कि नकुड़ में व्हाट्सअप प्रकरण में व्यापारी मंयक पर पुलिस प्रशासन द्वारा रासुका लगाकर एक वर्ग विशेष को खुश करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज मयंक की लड़ाई में उसके साथ खड़ा है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमा, सुरेश चंद शर्मा, राजेश शर्मा, अनील कुमार, आशीष आदि शामिल रहे।