{"_id":"60d0d9898ebc3e32b91fb320","slug":"brahmacharis-twisted-the-bar-with-their-eyes-and-neck-saharanpur-news-mrt5438376172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारियों ने आंख और गले से मोड़ा सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारियों ने आंख और गले से मोड़ा सरिया
विज्ञापन
गंगोह के लाला किशन चंद राजकीय के डिग्री कॉलेज में योग करती छात्रा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस थानों, सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं में योग शिविरों का आयोजन कर योग का महत्व बताया गया। अंबेहटा में आर्य समाज के कार्यक्रम में ब्रह्मचारियों ने आंख और गले से सरिया मोड़ने की कला का प्रदर्शन किया।
अंबेहटा के हरपाल गांव में आर्य समाज के तत्वावधान में प्राणायाम तथा आंख एवं गले से सरिया मोड़ने का प्रदर्शन किया गया। आचार्य आशीष शास्त्री ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। ब्रह्मचारी वैभव आर्य ने आंख व गले से सरिया मोड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आर्य समाज के प्रधान डॉ. हरि सिंह आर्य, चापरचीड़ी के प्रधान प्रेम चंद सैनी, बिजेंद्र आर्य आदि रहे। चिलकाना सुलतानपुर में एकता जन सेवा समिति तथा नवजनोदय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ थाना प्रभारी राजेश कुमार भारती, एसएसआई राजेन्द्र कुमार विशिष्ट तथा समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा तथा निशांक जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग शिक्षक मनोज गुप्ता तथा मनोज सैनी ने योग कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, डॉ. दीपक सैनी, इंतजार बेग, आकाश अरोड़ा, विकास सैनी, नलनीश कुमार, राजकुमार, विशु सैनी रहे। मोक्षायतन की रामपुर मनिहारान शाखा में बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर योग किया। योग दिवस के मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल, इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम की अगुवाई में दो गज की दूरी का पालन करते हुए योग किया गया। फतेहपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने योग किया। सर्वहित मानव सेवा समिति ने गांव तेलीपुरा में योग साधक बिजेंद्र कुमार और अध्यक्ष दीपक सैनी के सानिध्य में योग किया। सेंट जोसेफ स्कूल में ऑन लाइन शिक्षण के दौरान डॉ. ज्ञान श्री ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को कराया। प्रधानाचार्य माइकल डिसूजा, डायरेक्टर ईआरसी पूजा चौहान, वैशाली आदि रहे।
नागल की आईआईएमटी कोटा स्थित कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में ऑनलाइन योग दिवस मनाया गया। बड़गांव में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ मंडल सह प्रभारी महक सिंह ने गांव दल्हेड़ी में ग्रामीणों और छोटे बच्चों को योग कराया। नानौता के गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मो. अहमद खान, अंकुर चौधरी, श्रीपाल सिंह, अवनीश कुमार, गौरव भार्गव, प्रदीप कौशिक ने योग की मुद्राएं सिखाईं। थाने में एसओ सोबीर नागर ने पुलिसकर्मियों को योग कराया।
विज्ञापन
गंगोह राम बाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शोभित विश्वविद्यालय, विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल, श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, पूरण मल राम लाल डिग्री कॉलेज, लाला किशन चंद राजकीय पीजी कॉलेज, नामदेव पब्लिक स्कूल, प्रकाश जूनियर हाईस्कूल, राम कृष्णा मेहता इंटर कॉलेज के अलावा सीडी के आर मॉडर्न स्कूल में योग कराया गया।

बड़गांव के दल्हेड़ी में योग करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

गले से सरिया मोड़ते वैभव आर्य- फोटो : SAHARANPUR

नागल थाने में योग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी थाने में योग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान मोक्षायतन शाखा में योग करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR