{"_id":"689795073a644a5ad8007008","slug":"brahma-kumari-sisters-explained-the-spiritual-importance-of-rakhi-on-raksha-bandhan-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156043-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा बंधन पर बताया राखी का आध्यात्मिक महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा बंधन पर बताया राखी का आध्यात्मिक महत्व
Sun, 10 Aug 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव/छुटमलपुर। ब्रह्माकुमारी बहनों ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद और छुटमलपुर के विभिन्न संस्थाओं में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन कर इसके आध्यात्मिक महत्व को बताया।
शनिवार को बड़गांव स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने छात्रों को न केवल राखी बांधी, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक रक्षा बंधन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। ब्रह्मकुमारी बहन नेहा एवं मनीषा ने नवोदय विद्यालय के छात्रों को राखी बांधी। इस दौरान हरियाणा (करनाल) से पधारे रविन्द्र कुमार बराडा, प्रीतम सिंह, अनुज कुमार, प्रधानाचार्य बड़गांव अजब सिंह उपस्थित रहे। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य राजकुमार गौतम, उप प्राचार्य अंजलि ध्यानी ने ब्रह्मकुमारी बहनों को रक्षा सूत्र बांधने पर उपहार भेंट किए।
छुटमलपुर में बीके आदर्श, लक्ष्मी ने एसओ फतेहपुर सचिन पूनिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप, मुजफ्फराबाद वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मंजू को राखी बांधी। इसके साथ ही महिला उद्धार गृह फतेहपुर में पहुंच कर संवासनियों को राखी के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। नकुड़ में केंद्र संचालिका संगीता बहन ने नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को राखी बांधी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुलाना अस्पताल में भर्ती बहन से बंधवाई राखी
अंबेहटा। कस्बे निवासी सत्यम सिंघल ने भाई बहन के स्नेह बंधन को मजबूत करते हुए 80 किलोमीटर दूर जाकर अस्पताल में भर्ती अपनी बहन श्रुति से राखी बंधवाई। बहन श्रुति सिंघल हरियाणा के मुलाना में बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है। शनिवार को रक्षाबंधन होने के कारण भाई ने मुलाना अस्पताल जाकर बहन से राखी बंधवाते हुए उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।