फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BPCL will make biogas from the waste generated from the metropolis

Saharanpur News: महानगर से निकलने वाले कचरे से बायोगैस बनाएगा बीपीसीएल

Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
BPCL will make biogas from the waste generated from the metropolis
--विकास की बात
विज्ञापन

- बेहट रोड स्थित महेश्वरी खुर्द में बने डंपिंग ग्राउंड परिसर में स्थापित होगा प्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कचरा अब नगर निगम के लिए समस्या नहीं रहेगा। बीपीसीएल इससे बायोगैस तैयार करेगा, जिसके लिए बीपीसीएल का नगर निगम से समझौता हो गया है। बेहट रोड स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड परिसर में प्लांट स्थापित किया जाएगा। अगले डेढ़ से दो साल में प्लांट चालू होने की संभावना है।
सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा मिले 13 साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन नगर निगम अभी तक कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था नहीं कर सका है। पांच साल पहले बेहट रोड स्थित महेश्वरी खुर्द में बिजोपुरा मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि खरीदी गई थी, जिस पर सिविल का कार्य पूर्ण हुए भी छह महीने बीत चुके हैं।
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड को तैयार करने के पीछे मकसद यह था कि नगर निगम यहां दो मशीनें स्थापित कर खुद ही कचरे का निस्तारण कराएगा। लेकिन कचरे से बायोगैस बनाने के लिए नगर निगम सहारनपुर का बीपीसीएल के साथ समझौता हुआ है। इसके लिए बीपीसीएल यहां प्लांट लगाएगा, जो महानगर से निकलने वाले कचरे से बायोगैस तैयार करेगा। अधिकारियों ने बताया कि बीपीसीएल ने देश भर में अनेक जगहों पर इस तरह के प्लांट लगाए हुए हैं, जो सफलतापूर्वक चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अन्य निकायों से भी ले सकेंगे कचरा
नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 130 मिट्रिक टन कचरा निकलता है, जो बायोगैस तैयार करने के काम आएगा। यदि और अधिक कचरे की जरूरत पड़ती है तो जनपद के अन्य 11 निकायों, जिनमें नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद हैं उनसे भी कचरा लिया जा सकेगा। क्योंकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है।

- महानगर से निकलने वाले कचरे को लेकर बीपीसीएल के साथ नगर निगम का समझौता हुआ है। बीपीसीएल कचरे से बायोगैस बनाएगा, जिसके लिए वह प्लांट स्थापित करेगा। प्रयास यही है कि जल्द से जल्द प्लांट स्थापित हो, जिससे कचरे का सही उपयोग हो सके। - राजेश यादव, अपर नगरायुक्त, नगर निगम सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed