{"_id":"ee4d619493637d61bc196325a5c2e981","slug":"boycott-administration-ran-on-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पर दौड़ा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पर दौड़ा प्रशासन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के हरियाणा में बसे गांव ढिक्का टपरी के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले विद्युतीकरण का काम रुकने के विरोध में मंगलवार को एकजुट होकर पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में तालाबंदी कर दी तथा गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी पोलियो ड्रॉप पिलाने से रोक दिया। चुनाव बहिष्कार की घोषणा से चिंतित प्रत्याशियों ने एसडीएम नकुड़ से बात की।
गांव पहुंचे एसडीएम की मौजूदगी में विद्युत अधिकारियों के 26 नवंबर से पुन: काम आरंभ होने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया। गांव में आजादी के 70 साल बाद होने जा रहे विद्युतीकरण का कार्य बीच में ही रुकने से नाराज ग्राम ढिक्का के निवासियों ने मंगलवार को पंचायत चुनावों के बहिष्कार की घोषणा कर दी। जैसे ही ये खबर प्रधान प्रत्याशियों को लगी तो सभी प्रत्याशी ढिक्का पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी ग्रामीण विद्युतीकरण हुए बिना मतदान करने को राजी नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के एकमात्र प्राथमिक विद्यालय में भी ताला डाल दिया और पोलियो ड्रॉप पिलाने आयी टीम को वापस भेज दिया। ग्रामीणों ने गांव में आए प्रत्याशियों का घेराव करते हुए प्राथमिक विद्यालय में पंचायत बुला ली। ग्रामीणों के गुस्से को देख प्रत्याशियों ने एसडीएम नकुड़ को सारा वाकया बताते हुए ग्रामीणों को समझाने की अपील की। इसके बाद गांव में पहुंचे एसडीएम नकुड़ हीरालाल यादव के सामने ग्रामीणों ने पूरी बात रखी।
विज्ञापन
जिसे सुनने के बाद उन्होंने विद्युत अधिकारियों को गांव में बुलवा लिया। गांव आए एसडीओ अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि रुका हुआ काम तीन दिन के भीतर आरंभ हो जाएगा तथा इस संबंध में शासन को भी रिपोर्ट प्रेषित कर दी गयी है। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। बाद में एसडीएम की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय का ताला खोला गया तथा बच्चों को पोलियो ड्रॉप भी पिलवायी गयी।
इस मौके पर प्रदीप, रणधीर, बाबूराम, विजय, टीनू, सुमित, धीरज, जगदीश, पवन, नरेश, अगर सिंह, रामकुमार, ईलम सिंह, रमेश, सतबीर मोनू आदि दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें की ब्लॉक सरसावा का ग्राम ढिक्का टपरी यमुना नदी पार कर हरियाणा में बसा हुआ है। जिसके कारण राजस्व तो ग्रामवासी यूपी में भरते हैं, लेकिन यमुनापार होने के कारण सभी जरूरी सुविधाओं से महरूम हैं। इन्हीं में एक समस्या बिजली की भी है। गांव में आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी विद्युतीकरण नही हुआ है। बीते दिनों अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसे संज्ञान में लेकर प्रशासन ने गांव में विद्युतीकरण का कार्य आरंभ करा दिया था। मगर, कुछ समय से काम रुके होने के चलते ग्रामीण नाराज हैं।