{"_id":"65171736deb5a1aed80931bb","slug":"boxing-hall-will-be-air-conditioned-being-prepared-with-rs-2-crores-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-10470-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वातानुकूलित होगा बॉक्सिंग हॉल, दो करोड़ रुपये से हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वातानुकूलित होगा बॉक्सिंग हॉल, दो करोड़ रुपये से हो रहा तैयार
Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अभी तक खुले में मुकाबले करते आए जनपद के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को जल्द ही वातानुकूलित हॉल मिलने जा रहा है। इसके बाद खिलाड़ियों को फाइट करते समय गर्मी नहीं सताएगी। साथ ही दर्शकों के बैठने के की व्यवस्था भी हॉल के भीतर की जा रही है, जो अभी तक नहीं थी। इस बदलाव को लेकर खिलाड़ी और खेल अधिकारी उत्साहित हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब चार साल से बॉक्सिंग रिंग है, लेकिन वह केवल ऊपर से टिनशेड से ढका हुआ था। बाकी चारों ओर से खुला था। ऐसे में लू और बारिश रिंग को प्रभावित करती थी। दर्शकों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। वह चारों ओर उगी घास पर खड़े होकर या बैठकर मुकाबलों का आनंद लेते थे। लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में बॉक्सिंग हॉल का निर्माण किया जा रहा है। चारों ओर से सीमेंट और ईंटों की दीवारों से घिरे हॉल में रोशनी के लिए खिड़कियों पर बड़े शीशे लगाए जाएंगे। ऊपर टिनशेड लगाई गई है। लेकिन हॉल को ठंडा रखने के लिए इसमें दो बड़े एसी लगाए जाएंगे। जिससे गर्मियों के दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी गर्मी की चिंता छोड़कर मुकाबले पर ध्यान दे सकें। हॉल में दोनों ओर सीढ़ी टाइप सीमेंटेड सीट बनाई जा रही हैं, जिन पर बैठकर दर्शक मुकाबलों का मजा ले सकेंगे। हॉल के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च आएंगे।
स्मार्ट जिम में भी लगेंगे एसी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में स्मार्ट जिम भी तैयार किया जा रहा है, जो दो मंजिला है। इसमें नीचे पुरुषों के लिए जिम की सुविधा रहेगी, तो ऊपर महिलाओं के लिए व्यवस्था रहेगी। दोनों जगह एसी लगाए जाएंगे। यानी जिम करने वालों को भी गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
20 करोड़ रुपये के हो रहे कार्य
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 20 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें योगा मंच, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और हॉल का जीणो्रद्धार, जूडो हॉल का जीणो्रद्धार, बहुउद्देशीय हॉल, कार्यालय का जीणो्रद्धार, इंडोर स्वीमिंग पूल, पवेलियन की जीणो्रद्धार, स्मार्ट जिम, बॉक्सिंग हॉल आदि शामिल हैं।
वर्जन...
स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग हॉल तैयार किया जा रहा है, जिसका कार्य लगभग 80 फीसदी पूर्ण हो चुका है। खास बात यह है कि हॉल वातानुकूलित होगा, जिसमें एसी लगाए जाएंगे। नवंबर या दिसंबर तक हॉल बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। - अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।