फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Boro river flows, five people flew

बरसाती नदियों में उफान, पांच बहे

Wed, 15 Aug 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Wed, 15 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Boro river flows, five people flew
नदी में डूबों की तलाश करते ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बरसात नदियों में आई बाढ़ में पांच लोग बह गए। जिसमें 13 वर्षीय किशोर सहित दो के शव नदी से बरामद हो गए हैं, जबकि अन्य तीन का देर रात तक पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है।  ग्राम बेलड़ा जुनारदार निवासी वसीम का पुत्र नावेद (13 वर्ष) अपने ननिहाल में आए साथी जैद (11 वर्ष) निवासी ग्राम सांपला के साथ हिंडन नदी में आए बरसात के पानी को देखने के लिए गए थे।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार दोनों हाथ पकड़े हुए पानी में अंदर घुस गए। तभी नावेद का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। जैद ने भी उसका हाथ छोड़ दिया और शोर मचाते हुए आस पास खेतों काम कर रहे लोगों बुलाया। लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तलाश करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे बाद शाम तीन बजे लोगों को मौके से कुछ दूरी पर नावेद का शव मिला। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली के मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी सौरभ (15 वर्ष) पुत्र सूरजभान मंगलवार की शाम लगभग चार बजे पेपर मिल रोड स्थित ढमोला नदी में नहाने के लिए गया था। लोगों के अनुसार अचानक सौरभ डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से सौरभ की तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के ग्राम हलगोया निवासी चार युवक हिंडन नदी में आए बारिश के पानी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय आकाश पुत्र भंवर एवं सौरभ पुत्र जिला सिंह तेज बहाव में बह गए। साथियों ने शोर मचाया। लोग दोनों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम आकाश का शव मिल गया।


वहीं ग्राम घोघरेकी निवासी रतीराम(45)पुत्र कल्लू पास के ही गांव बेहड़ेकी में सिलाई का काम करता था। सोमवार देर रात वह काम खत्म करके गांव के एक अन्य व्यक्ति राजू के साथ घर जाने के लिए निक ला था। घोघरेकी गांव के पास नागादेव नदी पूरे उफान पर थी। जिसे देखकर राजू तो वापस लौट गया, लेकिन रतीराम नहीं माना और वह नदी पार करने लगा। तेज बहाव होने के कारण वह संभल नहीं सका और नदी में बह गया। सुबह राजू के गांव लौटने पर इसका पता चला। ग्रामीण मंगलवार को दिन भर उसे खोजते रहे, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed