फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Booth management necessary for victory: Bhupendra Singh

पंचायत राज मंत्री बोले जीत के लिए बूथ प्रबंधन जरुरी

Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Booth management necessary for victory: Bhupendra Singh
गंगोह में पंचायत राज मंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र की कार्ययोजना बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए जीत के लिए बूथ प्रबंधन को जरूरी बताया। समीक्षा के दौरान मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक घर तक पहुंच बनाकर मतदाताओं से सीधे संपर्क करने की सीख भी दी।
विज्ञापन

विधायक आवास पर आयोजित कार्य योजना बैठक में पंचायतराज मंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरातल पर कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमुख सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर जनता के बीच जाकर मतदाताओं से वोट मांगने का काम करें। कहा कि आपसी मतभेद को त्यागकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। जनता के बीच जाकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का जवाब दें। गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह ने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता से उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

कार्य योजना बैठक में भाजपा जिला प्रभारी डीके शर्मा, आदेश कंसल, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, चेयरमैन केके पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख दिनेश, जितेंद्र जागलान, ईश्वर गोयल, राकेश आर्य सैनी, नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, देहात मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी, अजीत राणा, बिजेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, डॉ. वीर सिंह, सुशील पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed