फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Board Examination: Action will be taken against those who produce noise pollution

बोर्ड परीक्षा : ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: Action will be taken against those who produce noise pollution
सहारनपुर। परीक्षाओं का सीजन शुरू होने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए शासन ने आपात सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत 112 नंबर पर कॉल करते ही पुलिस मौके पर पहुंचेंगी और ध्वनि प्रदूषण करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एसएसपी दिनेश कुमार ने समस्त थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा चल रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। इसके अलावा अन्य कोर्स की परीक्षाएं भी जल्द शुरू होंगी। ध्वनि प्रदूषण की वजह से छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए शासन ने 112 कॉल नंबर पर आपात सेवा शुरू कर दी है। इसपर जैसे ही कोई व्यक्ति या छात्र ध्वनि प्रदूषण होने की सूचना देगा तो संबंधित थाना और चौकी पुलिस वहां मौके पर पहुंचेगी एवं आरोपी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माना, जेल भेजने का प्रावधान भी किया गया है। इसी को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार ने समस्त थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को दिशा निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि शासन द्वारा शुरू की गई आपात सेवा का पालन कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान पढ़ाई करने में छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed