{"_id":"58c838704f1c1b6a2d32a5c7","slug":"blossoming-colors-and-gullets-all-around","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों ओर खूब उड़ा रंग और गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों ओर खूब उड़ा रंग और गुलाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
होली की मस्ती में महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रंगों का पर्व होली शहर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने होली की मस्ती में एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।
ठंड के बावजूद कई जगहों पर लोग पानी के रंगों में सराबोर नजर आए। जगह-जगह डीजे तथा ढोल की थाप पर लोग थिरकते दिखे।
होली पर सुबह से ही युवाओं की टोलियां बाइकों पर निकल पड़ी थी।
शहर में जगह-जगह युवाओं की टोलियां नजर आईं। लोगों ने राहगीरों पर छतों से रंग बरसाए। सड़कों पर चलने वाला कोई भी व्यक्ति रंग से अछूता नहीं था। गलियों में बच्चों और महिलाएं होली की मस्ती में डूबी नजर आईं।
जगह-जगह डीजे बजते दिखे। इसके अलावा ढोल और नगाड़ों की थाप पर युवा थिकरते हुए दिखे। दो दिन पहले ही जनपद में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में ठंडक थी।
विज्ञापन
लग रहा था कि लोग पानी के रंगों से बचेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। लोग पानी के रंगों में तर हुए नजर आए। होली पर करोड़ों रुपये की रंग और पिचकारी बिकी। एक अनुमान के अनुसार अकेले शहर में चार से पांच करोड़ रुपये के रंग और पिचकारी खरीदे गए।
इसके अलावा होली पर बिकने वाली गुजिया, मिठाइयां, नमकीन आइटम, नॉनवेज आइटम और मदिरा का बाजार भी गर्म रहा, जिसपर खूब धनवर्षा हुई।
धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव
सरसावा में होली के उल्लास से भरी बच्चो की अनेकों टोलियां गली मोहल्लों में ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए घूमती रही। सोमवार को यमुना नदी के किनारे परंपरागत रूप से मेले का आयोजन हुआ।
जिसमें नगर तथा देहात क्षेत्र के लोगों ने नदी में स्नान कर पुण्य कमाया। होली पर शराब के सेवन के कारण युवकों के बीच छुटपुट मारपीट के दो मामले हुए जो लोगों ने अपने स्तर पर ही निपटा दिए।