{"_id":"613266e38ebc3ee5300252cb","slug":"blood-soaked-body-of-young-man-found-lying-in-bushes-saharanpur-news-mrt554647587","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का खून से लथपथ शव
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायेपुर गांव की नूरबस्ती के पास झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की सुबह खेतों में जा रायेपुर के ग्रामीणों ने नूरबस्ती के पास पुरानी नदी के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पूर्व प्रधान को दी, जिनकी सूचना के बाद मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का चेहरा खून से सना था। पास में प्लास्टिक का खाली डब्बा, नशे के इंजेक्शन व सिरिंज भी पड़ी मिली। मृतक की चप्पल भी शव से कुछ दूरी पर रखी हुई थी। सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इसके बाद शव की पहचान के प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान अनीश पुत्र नसीम निवासी खिजराबाद थाना प्रताप नगर जनपद यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की है। खून से लथपथ चेहरा और मौके पर बिखरे खून से आशंका व्यक्त की जा रही है, कि युवक की हत्या की गई है, हालांकि परिजन अभी इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। थाना प्रभारी भानु प्रताप ने बताया, कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शव के पास नशे के इंजेक्शन व सिरिंज मिली है। मौत किन कारणों से हुई, अभी यह कह पाना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
रामकरण सिंह, सीओ बेहट