{"_id":"69d16ba97b5504ae2d02980d","slug":"blood-shortage-at-district-hospital-only-one-unit-of-ab-negative-blood-remains-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172780-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला अस्पताल में खून की कमी, एबी निगेटिव ग्रुप का एक यूनिट ब्लड बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला अस्पताल में खून की कमी, एबी निगेटिव ग्रुप का एक यूनिट ब्लड बचा
Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले कई दिनों से जिले के ब्लड बैंक चर्चाओं में है। अनियमितता मिलने पर छह निजी ब्लड बैंक बंद कर दिए गए। वहीं, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी खून का संकट गहराने लगा है।
शनिवार को इसकी पड़ताल की गई तो सामने आया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 143 यूनिट ही ब्लड बचा है, जबकि एबी निगेटिव ग्रुप की एक यूनिट बची है। ऐसे में खून की कमी मरीजों पर भी भारी पड़ सकती है।
हालांकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की तरफ से आदेश जारी किए जा चुके हैं कि जिन ब्लड बैंकों को बंद किया गया है, वहां के स्टॉक में जो भी ब्लड बचा है वह जिला अस्पताल में भेजा जाए।
विज्ञापन
दो अप्रैल को लखनऊ से गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अंतरजनपदीय टीम ने जिले में बालाजी, सुधार जन कल्याण, रिद्धि, शहीद भगत सिंह, सिद्धि और जीवन धारा चैरिटेबल ब्लड केंद्रों पर छापा मारा था। इन केंद्रों पर भारी अनियमितता पाई गई थी। यहां पर न तो खून देने-लेने वाले का कोई रिकॉर्ड मिला था और न ही एलाइजा टेस्ट पाया गया। बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त को ट्रांसफर किया जा रहा था। कमियां मिलने पर इन सभी केंद्रों के संचालन पर रोक लगा दी थी।
एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की बात करें तो यहां शनिवार तक 143 यूनिट ब्लड था। एबी निगेटिव ग्रुप का एक यूनिट ब्लड बचा है। इसके अलावा ए निगेटिव छह, बी चार और ओ निगेटिव चार यूनिट है।