फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Block schools officers will be taken action if found lacking in schools: Mandalayukta

विद्यालयों में कमी मिली तो खंड शिक्षा अधिकारी पर होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त

Tue, 23 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Block schools officers will be taken action if found lacking in schools: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने परिषदीय विद्यालयों में चल रहे भौतिक परिवेश सुधारात्मक कार्यों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के समय किसी विद्यालय में कमी पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। वह सोमवार को मिशन प्रेरणा की मंडल स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

सबसे पहले एडी बेसिक योगराज सिंह ने तीनों जनपदों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विद्यालयों में टाइल्स, विद्युतीकरण, पेयजल, शौचालयों आदि के आंकड़े रखे। मंडलायुक्त ने उक्त आंकड़ों का संज्ञान लेते हुए कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण के समय जरूरी भौतिक संसाधनों में कमी पाई गई है। कई विद्यालयों में शौचालय क्रियाशील नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझें। अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके लिए एक अप्रैल से मंडल में एक विकास खंड को चयनित कर एक-एक विद्यालय का निरीक्षण विभिन्न अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। यदि स्थलीय निरीक्षण में कमी पाई गई तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई होगी। उन्होंने टास्कफोर्स के सदस्यों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप ने मंडल की कायाकल्प की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में डायट प्राचार्य राजसिंह यादव समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारित किए
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक के पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक हुई। श्री सनातन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बेहट रोड के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, श्री देवी कुंड संस्कृत विद्यालय देवबंद के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद, श्री शाकंभरी देवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शाकंभरी देवी के लिए जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज फतेहपुर कलां को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त परीक्षा केंद्रों को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 25 मार्च की शाम पांच बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed