फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BLO collects Aadhar card numbers from door to door

बीएलओ ने घर घर जाकर इक्टठा किए आधार कार्ड नंबर

Mon, 01 Aug 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
BLO collects Aadhar card numbers from door to door
तीतरों में मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर लेती बीएलओ - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/बेहट/तीतरों (सहारनपुर)। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों के पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने का अभियान प्रारंभ हो गया है। रविवार को बीएलओ ने जिले के गांवों में घर-घर जा कर अपने क्षेत्र के निर्वाचकों से उनके आधार कार्ड इकट्ठा किए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र कर उसे मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने के अभियान का एसडीएम संगीता राघव ने शुभारंभ किया। संगीता राघव ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म 6बी प्राप्त कर गरुड़ एप अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे। इन तीनों कैंपों में बीएलओ मतदाताओं के 6बी फार्म भरवाएंगे। इसके अलावा नए मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए फार्म 6, अपमार्जन के लिए फार्म 7 एवं नगर संशोधन, डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाने के लिए और वोट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 भरवाये जाने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की। स्टेनो बाबू सुलेख कुमार, पेशकार सचिन कुमार, अंकुश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

बेहट क्षेत्र में बीएलओ ने अभियान के पहले दिन घर-घर जा कर आधार कार्ड नंबर इकट्ठा किए। बेहट के भाग संख्या 126 सड़क पार भाग 2 में बीएलओ रेखा कश्यप द्वारा 50, भाग संख्या 127 मोहल्ला महाजनान की बीएलओ सुमन सैनी द्वारा 48, भाग संख्या 131 मोहल्ला लोहारान की बीएलओ शबनम परवीन के द्वारा 21, भाग संख्या 132 मोहल्ला माजरी गाड़ान में बीएलओ रूपा देवी के द्वारा 27, भाग संख्या 133 मोहल्ला माजरी गाड़ान में बीएलओ शिवानी सहगल द्वारा 47, भाग संख्या 135 की बीएलओ परवीण बेबी द्वारा मोहल्ला मनिहारान में 30 लोगों के आधार कार्ड इकट्ठे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीतरों की बीएलओ ममतेश देवी ने बताया कि डोर टू डोर जाकर आधार कार्ड नंबर एकत्रित करने में कोई खास परेशानी नहीं आ रही है। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम न होने की समस्या बता रहे हैं।

बेहट में मतदाता से आधार कार्ड लेती बीएलओ

बेहट में मतदाता से आधार कार्ड लेती बीएलओ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed