फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blessings of the Lord, the beginning of the new year

प्रभु का लिया आशीर्वाद, नव वर्ष की शुरुआत

Sat, 01 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Blessings of the Lord, the beginning of the new year
बालाजी धाम में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री साईंधाम मंदिर में श्री साईं बाबा की मूर्ति का 51 सुगंधित द्रव्यों से महा अभिषेक किया गया। इसके पश्चात बाबा को पीले वस्त्र अर्पित कर शृंगार किया गया। शाम के समय भजन संध्या में हरियाणा से आई गायक वर्षा रागिनी ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालु झूमने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। इस दौरान डॉ. पीडी गर्ग, राधा गर्ग, डॉ. अभिनव गर्ग, स्वाति गर्ग, आशू जैन, मुकेश सेठी, संदीप वर्मा, सुनील गोयल, हितेंद्र शर्मा, हरीश गुलाटी, कपिल अरोड़ा, जेपी बंसल, दुष्यंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला चौंताला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्री बालाजी आध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर 350 लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए। उन्होंने सभी से गरीब व निराश्रित लोगों की मदद करने की अपील की। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी के लिए नववर्ष मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान मुकेश चौरसिया, पवन गोयल, विनय जिंदल, विश्वनाथ गोयल, मान सिंह जैन, सतीश सिंघल, गोपाल वर्मा, राहुल माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, राकेश मोहन शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी पूजा अर्चना संपन्न कराई। सर्व प्रथम श्री बालाजी महाराज, श्री बाबा भैरव व बाबा श्री प्रेतराज सरकार का चांदी से शृंगार किया गया। इसके पश्चात बाद प्रभु की स्तुति की गई। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि वैसे तो सनातन संस्कृति में नव वर्ष चैत्र माह में आता है, लेकिन संपूर्ण विश्व में प्रचलित होने के कारण एक जनवरी को ही नववर्ष मनाया जाता है। वहीं, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर के श्री हनुमान मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर और श्री पातालेश्वर महादेव सहित अनेक मंदिरों बड़ी संख्या में लोग पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शाकंभरी के दरबार में की पूजा अर्चना
सहारनपुर। विश्व हिंदू महासंघ के नेेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नागरिकों का जत्था श्री मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचा, जहां पर विश्व में शांति और महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुन: मुख्यमंत्री बनने की कामना की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ब्रिजेश प्रजापति, विनोद सैनी, रामकुमार धीमान, उपाध्यक्ष रजत यादव, सतीश कुमार, स्वाति अग्रवाल, रामेश्वर सिंह प्रजापति मौजूद रहे।

नववर्ष पर बेहट़ रोड़ साई मन्दिर में लगी श्रद्घालु की भीड़

नववर्ष पर बेहट़ रोड़ साई मन्दिर में लगी श्रद्घालु की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

बेहट रोड़ स्थित साई मन्दिर में आयोजित साई संध्या में भाग लेते श्रद्घालु

बेहट रोड़ स्थित साई मन्दिर में आयोजित साई संध्या में भाग लेते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

नववर्ष पर हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ करते लोग

नववर्ष पर हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विश्व हिन्दु महासंघ द्वारा वर्धमान कॉलोनी से नववर्ष पर श्रद्घालुओ को शाकंभरी दर्शन के लिये ले ज?

विश्व हिन्दु महासंघ द्वारा वर्धमान कॉलोनी से नववर्ष पर श्रद्घालुओ को शाकंभरी दर्शन के लिये ले ज?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed