फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blessed tribute to the Messiah of the farmers on the death anniversary

पुण्यतिथि पर किसानों के मसीहा को दी भावभीनी श्रद्घाजंलि

Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Blessed tribute to the Messiah of the farmers on the death anniversary
चौधरी चरण सिंह चौकपर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतीथि पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते राष्ट्रीय लोकद? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर ही देश के किसानों, मजदूरों और वंचित समाज का भला हो सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने अस्पताल चौक स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद देहरादून चौक स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह में किसानों की आत्मा बसती थी। वे ईमानदारी और सादगी की मिसाल थे। वे कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलियान से होकर गुजरता है। गोष्ठी में सर्वसम्मति से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, जिला उपाध्यक्ष राव फरमान, हरपाल सिंह वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित वैष्णवी विहार में अपने आवास पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन और गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसैन ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह वास्तव में किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उनके विचारों पर चलकर ही देश को गरीब, किसान और मजदूरों का भला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर मंच के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गायत्री मंत्र का जाप भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सरकार से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा कि वे किसानों के महानायक थे। प्रदेश सचिव सुरेश पाल, अरविंद मलिक, आरती शर्मा, सपन कुमार, जितेंद्र आदि रहे। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय सचिव धीर सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन सचिन चौधरी आदि रहे। उधर, ग्राम फंदपुरी में अपने आवास पर अतुल फंदपुरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों की लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ी। वे सर्वसमाज के नेता थे।

हकीकत नगर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतीथि पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भारतीय किसान मजदूर मंच

हकीकत नगर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतीथि पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भारतीय किसान मजदूर मंच - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed