फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers staged a sit-in at the power station to solve the problems

समस्याओं के निदान को भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया बिजलीघर पर धरना

Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in at the power station to solve the problems
समस्याओं के निदान को भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान हेतु एसडीओ को ज्ञापन दिया।

क्षेत्र में बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू द्वारा मित्तरगढ रोड स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व प्रधान नईम खान व नगराध्यक्ष राव मुकर्रम अली ने कहा कि ग्राम टिकरौल स्थित बिजलीघर पर हमेशा समस्या बनी रहती है। छछरौली फीडर 24 घंटे में अनेक बार ट्रिप करता रहता है, जिससे ग्रामीणों को भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में लाइनमैन या जेई द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा लाइनमैन को अन्य फीडर पर तैनात करने, टिकरौल बिजली घर की लाइनों के ऊपर से गुजर रही नानौता बिजली घर की लाइन को हटवाने, टिकरौल व नानौता बिजली पर सरकारी मोबाइल नंबर चलवाने की मांग की गई। इस संबंध में भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर महासचिव नीरज कुमार, निफासत खान, निजाम खान, नबी अख्तर, उमरदराज खान, अशोक कुमार, फिरोज खान, शाहजैब खान, फैसल खान, सुधांशु, गजनफर, गुड्डू खान, रियाज खान आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed