फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKI activists demonstrated at Paddy Purchase Center

धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
BKI activists demonstrated at Paddy Purchase Center
चिलकाना में भाकियू कार्यकर्ता धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते। - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने धान क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चिलकाना। मंडी समिति परिसर में चल रहे पीसीएफ के धान क्रय केंद्र पर 20 दिन से धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर धान नहीं खरीदे जाने पर रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया।

बुधवार को भाकियू के सदर तहसील उपाध्यक्ष चौ भीम सिंह के नेतृत्व में भाकियू के कार्यकर्ता क्रय केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने केंद्र प्रभारी मो. जुबैर से धान नहीं खरीद किए जाने का कारण पूछा। प्रभारी ने बताया कि इस केंद्र से धान का उठान नहीं हो रहा है। इसके अलावा धान खरीदने के लिए बोरे भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए धान की खरीद तब तक नहीं होगी जब तक धान का उठान नहीं हो जाता और बोरे नहीं मिल जाते। इस पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता बिफर पड़े। उन्होंने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि धान की सफाई तथा काले धान के नाम पर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। भाकियू सदर उपाध्यक्ष ने पीसीएफ के अधिकारियों से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। किसानों ने चेतावनी दी कि रविवार तक धान की खरीद शुरू नहीं की गई तो 23 नवंबर को चिलकाना में किसान सड़क पर उतरकर मार्ग अवरुद्ध करेंगे। इस दौरान रामनाथ सैनी, राजकुमार, रतन सैनी, असलम चौधरी, ओमवीर सिंह, अल्लादिया, भूरा, त्रिलोकचंद, फैसल खान, मेघराज, प्रकाश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed