फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's Dr. Ajay Kumar became mayor in Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर में भाजपा के डॉ. अजय कुमार महापौर बने

Sat, 13 May 2023 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
BJP's Dr. Ajay Kumar became mayor in Saharanpur
फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार विजय घोषित किए गए। अजय कुमार ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद को 8031 मतों से पराजित किया है। भाजपा ने अपनी मेयर सीट को बरकरार रखा है। मेयर सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिला है।
भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 154879 वोट मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद को 146848 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक को 22038 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप वर्मा चौथे स्थान पर रहे, उन्हें 6317 वोट मिल। आप प्रत्याशी सहदेव को 1823 मत मिले हैं।
विज्ञापन

--------
मेयर की प्राथमिकताएं
-महानगर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
- महानगर की बाहरी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। साथ ही इन कालोनियों में जल निवासी के उचित प्रबंध कराए जाएंगे।
--------
दोनों जिम्मेदारी निभाई जाएंगी
- महानगर के सभी वर्गाें ने मुझे अपना समर्थन दिया है। सभी के सहयोग से महापौर पद की जिम्मेदारी मिली है। मैं चिकित्सक भी हूं, मरीजों को देखना भी मेरा फर्ज है। मैं दोनों जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉ अजय कुमार
निर्वाचित महापौर, नगर निगम सहारनपुर
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed