फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's army of star campaigners, opposition still silent

Saharanpur News: भाजपा के स्टार प्रचारकों की फौज, विपक्ष अभी खामोश

Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP's army of star campaigners, opposition still silent
सहारनपुर। 2019 के चुनाव में सहारनपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना कर चुकी भाजपा इस बार कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती। सियासत के मैदान को फतेह करने के लिए यह सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सहारनपुर में लाइन लगी हुई है, जबकि विपक्ष अभी खामोश नजर आ रहा है। विपक्ष की तरफ से अभी तक कोई भी स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया है।
विज्ञापन

भाजपा की बात करें तो 27 मार्च को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 31 मार्च को देवबंद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनावी आगाज कर चुके हैं। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पिछले कई दिनों से जिले में सक्रिय हैं। शनिवार को राधा स्वामी सत्संग व्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जिस तरीके से भाजपा के एक के बाद एक स्टार प्रचार जिले में आ रहे हैं उससे वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि बसपा की तरफ से 14 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जिले में आएंगी, जबकि सपा और कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी स्टार प्रचारक का जिले में कोई कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन

रैली को लेकर रहेगा रूट डायवर्ट
रैली को लेकर सुबह छह बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। सहारनपुर-दिल्ली रोड और हसनपुर चौक से चुनहैटी बाईपास तक रैली में जाने वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों पर रोक रहेगी। इस मार्ग पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, रैली में जाने वाले जनप्रतिनिधि, नेता और कार्यकर्ता ही जा सकेंगे। सहारनपुर से शामली व दिल्ली जाने वाले वाहन हसनपुर चौक से सर्किट हाऊस रोड और कुम्हारहेड़ा बाईपास कट से जाएंगे। शामली व दिल्ली से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे। सहारनपुर शहर की तरफ आने वाले वाहन चुनहैटी बाईपास से लाखनौर-कुम्हारहेड़ा होकर जाएंगे। शहर के विश्वकर्मा तिराहे और जिला अस्पताल चौक की तरफ से शामली व दिल्ली जाने वाले वाहन पेपर मिल रोड, लाखनौर बाईपास कट से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकमऊ से संचालित होंगी बसें
छह अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी से संचालित होने वाली बसें मानकमऊ बस अड्डे से चलेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं। कहीं पर जाम न लगे, इसको लेकर यातायात पुलिस से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed