फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJPers clear confusion of citizenship amendment law

भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून के भ्रम को किया दूर

Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJPers clear confusion of citizenship amendment law
छुटमलपुर के हलवाना में नागरिकता संशोधन कानून पर जागरु कता पोस्टर के साथ भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून के भ्रम को किया दूर
विज्ञापन

छुटमलपुर/अंबेहटा/गंगोह (सहारनपुर)। भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को जनपद के देहात क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देने का अभियान चलाया। भाजपाइयों ने विशेषकर मुस्लिम समाज को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया। बताया कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।

छुटमलपुर के हलवाना गांव में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता गन्ना समिति टोडरपुर के पूर्व चेयरमैन ठा. जसबीर सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश को ताकत देने वाला है। इससे किसी भी धर्म के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। मुस्लिम भाई इस कानून से जरा भी न डरें इससे किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रधान नरपाल सिंह और संचालन अमित चौधरी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, सतीश राठौर, सत्यपाल सिंह, प्रतीत उपाध्याय, समर सिंह आदि रहे। वहीं फतेहपुर भादो में पूर्व प्रधान बुच्चा सिंह सैनी के निवास पर हुई बैठक में रुप कुमार सैनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सभी देशवासियों के हित में है। इससे किसी भी भारतवासी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। इस दौरान अमरीश सैनी, दिनेश शर्मा, रोहित कांबोज, अमित सैन, नवदीप गोयल, राजु कश्यप, चेयरमैन सत्यपाल सैनी, कनक सिंह, राजबीर सैनी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अंबेहटा के टिडौली में आयोजित बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री खुर्शीद चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों के लोग गलत प्रचार कर मुस्लिम समाज को गुमराह करने में लगे हैं। इस अधिनियम से किसी भी मुस्लिम भाई को डरने की आवश्यकता नहीं है। खुर्शीद चौधरी, धर्म सिंह कोरी, सुशील कोरी, शमशाद चौधरी, मुसरिक, जुबेर चौधरी, अरशद अली, सरवर, सुरेंद्र कश्यप आदि रहे। इसके अलावा गंगोह में भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया। उन्होंने किसी के बहकावे में न आने की अपील की। अभियान में मुकेश चौधरी, गौरव गोयल, बुद्धिसागर गोस्वामी, सलीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed