फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP workers played Holi

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली

Sat, 12 Mar 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP workers played Holi
सरसावा में भाजपा की जीत की खुशी में जुलूस में होली खेलते कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने तथा नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए गुलाल से होली खेली।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे के करीब भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज के आवाज से विशाल जुलूस निकाला गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता भगवा गुलाल हवा में उड़ाते हुए जोरदार होली खेल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते कार्यकर्ता जब मेन बाजार में पहुंचे तो भाजपा समर्थक दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान छोड़कर जुलूस में शामिल हो गए। नगर अध्यक्ष सुशील कंबोज ने कहा कि पार्टी की जीत में कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। नगर अध्यक्ष ने महिलाओं तथा अनुसूचित समाज का भी विशेष आभार जताया। जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जुलूस में सभासद अनुज कांबोज, भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, सभासद वीर सिंह चौधरी, संजय शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, चौधरी कृष्णपाल सिंह, रुचि यादव, नेहा राणा, अनिल कांबोज, मुकेश, सरदार परमजीत सिंह, मनजीत सिंह, पंकज, अमित धीमान, महावीर सिंह, डॉ संजय सिंह आदि कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed