फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will give important responsibility to Panna Pramukhs

Saharanpur News: पन्ना प्रमुखों को भाजपा देगी अहम जिम्मेदारी

Fri, 02 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP will give important responsibility to Panna Pramukhs
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयारियों में जुटी है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं, जिनकी शत-प्रतिशत मतदान करने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा नगर निकाय चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के तहत पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल नगर निगम सहित जनपद के 12 निकाय में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। वहीं, दस दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में निकाय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लिया था। इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया था। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से निकाय चुनाव में भी भाजपा को वोट देने की अपील की थी।
विज्ञापन

वहीं, अब भाजपा प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने में जुटी हैं। इसके लिए वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है, जो अपने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान कराएंगे। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने जिला व महानगर कार्यकारिणी से पन्ना प्रमुखों की सूची भी मांगी है। जल्द पार्टी शीर्ष नेता भी पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री व सहारनपुर प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि निकाय चुनाव में बूथ, मंडल, महानगर और जिला स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पन्ना प्रमुख भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed