{"_id":"60cf7e1a8ebc3e335b68ec76","slug":"bjp-will-engage-in-environmental-cleanliness-on-june-23-kardam-saharanpur-news-mrt5435966197","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जून पर्यावरण स्वच्छता में जुटेंगे भाजपाई:कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जून पर्यावरण स्वच्छता में जुटेंगे भाजपाई:कर्दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने दिल्ली मार्ग स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में पोस्ट कोविड सेंटर का उद्घाटन किया। सांसद कांता कर्दम ने कहा कि इस सेंटर पर उन लोगों को मदद दी जाएगी, जिनको कोरोना से उबरने के बाद किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ रही है। साथ ही उन्होंने 23 जून से पौधरोपण अभियान सहित पार्टी के अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
इसके बाद सर्किट हाउस में पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने बताया कि 21 जून को मंडल स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। हरियाली बढ़ाने व वातावरण शुद्ध रखने के लिए 23 जून से छह जुलाई तक बूथ स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, साथ ही बूथ स्तर पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपात काल के विरोध में कार्यक्रम होंगे। साथ ही लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। महीने के अंत में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना व देखा जाएगा।
विज्ञापन
कोविड संकट पर सेमिनार आयोजित होंगे, वैक्सीनशन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जाएगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई योजनाओं के बारे में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जागरूक रहें और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोगी बनें। बैठक में महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, तेज क्वात्रा, हेमंत अरोड़ा, महामंत्री किशोर शर्मा, योग चुघ, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, संदीप रावत, दुष्यंत यादव, विक्रम शर्मा, गौरव गर्ग, मनीष साहनी, अरुण लोधी, रेखा रोहिला आदि उपस्थित रहे।