फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will contest panchayat elections with full power: Bansal

पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा: बंसल

Fri, 15 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest panchayat elections with full power: Bansal
भाजपा कार्यालय पर बैठक में विचार रखते प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पदों पर घोषित प्रत्याशी बनाकर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा सर्वसमावेशी राजनैतिक दल है, जिसमें प्रत्येक समाज और वर्ग के लोगों को सम्मान दिया जाता है। भाजपा सरकारों द्वारा जनहित में कई कार्य किए गए हैं। इसी वजह से हर तबके के लोग संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है और भ्रामक प्रचार कर रहा है, लेकिन जनता विपक्ष के झूठ समझ चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि संगठन पहली बार पंचायत चुनाव लड़ रहा है। प्रत्येक वार्ड, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त कर दिए हैं, जो कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के समर्थित प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, बृजेश सिंह, किरत सिंह, को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी व उत्तर प्रदेश सहकारिता यूनियन के निदेशक बिजेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविंद्र मोल्हू, महावीर राणा, मुकेश चौधरी, अरुण यादव, किशोर शर्मा, एम. आजाद अंसारी, विपिन कुमार, शीतल विश्नोई, योग चुघ, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन चौधरी, पवन सोनी, विजेंद्र चौधरी, अजीत राणा, जितेंद्र जागलान, यशवंत राणा, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर बैठक में भाग लेते पूर्व सांसद व विधायक गण

भाजपा कार्यालय पर बैठक में भाग लेते पूर्व सांसद व विधायक गण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed