फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP spread hatred in the country: Rai

भाजपा ने देश में फैलाई नफरत : राय

Wed, 20 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP spread hatred in the country: Rai
सहारनपुर में गुरुद्वारा रोड ​​स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस नेता
सहारनपुर। कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने देश में नफरत फैलाई है। कांग्रेस ही देश को जोड़ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद अब यूपी जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गंगोह से करेंगे। यात्रा को लेकर कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता सहारनपुर पहुंच गए। उन्होंने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री व पदयात्रा मीडिया कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सीपी राय ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस वोट प्रतिशत बढ़ा है। इससे साफ है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों की आय दोगुनी और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा खोखला निकला। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हत्या और दुष्कर्म सहित कई अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। संसद की सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। इसका विरोध करने पर बड़ी संख्या में विपक्ष के सांसदों के लोकसभा सत्र में शामिल होने से रोक दिया गया। भाजपा सरकारों में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस देश की जनता को जोड़ने काम करती है। इसी उद्देश्य से यूपी जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को भी खतरा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जावेद साबरी, फिरोज आफताब, इमरान कुरैशी, गणेश दत्त शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परमिशन न मिली तो भी निकलेगी यात्रा

डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कांग्रेस की यूपी जोड़ो पदयात्रा की परमिशन देने में आनाकानी कर रहा है। अगर परमिशन नहीं दी गई तो भी कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होगा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार के जरिए शहर से होते हुए गंगोह जाएंगे, जहां से दोपहर दो बजे पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। मां शाकंभरी देवी मंदिर से लौटते समय प्रदेश अध्यक्ष का बेहट, ताजपुरा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के चकराता मार्ग स्थित आवास पर और गंगोह रोड पर मानकमऊ में स्वागत होगा। प्रदेश अध्यक्ष रात्रि विश्राम गंगोह में करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह पदयात्रा देवबंद के लिए रवाना हो जाएगी।

यह नेता पहुंचे सहारनपुर
यात्रा को लेकर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, विदित चौधरी मंगलवार की शाम सहारनपुर पहुंच गए। उन्होंने यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed